देश की खबरें | मराठा क्रांति मोर्चा ने जालना हिंसा को लेकर कल्याण में बंद का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण की मांग के दौरान जालना में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किए जाने की घटना की निंदा करते हुए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में मराठा क्रांति मोर्चा ने सोमवार को बंद का आह्वान किया।

ठाणे, चार सितंबर मराठा आरक्षण की मांग के दौरान जालना में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किए जाने की घटना की निंदा करते हुए महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में मराठा क्रांति मोर्चा ने सोमवार को बंद का आह्वान किया।

कल्याण पुलिस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि बंद के आह्वान के मद्देनजर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मोर्चा के सदस्य ने बताया कि जरूरी सेवाओं को बंद से छूट दी गई है।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे एक व्यक्ति को अधिकारियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने से प्रदर्शनकारियों के मना करने के बाद शुक्रवार को जालना जिले के अंतरवाली सारथी गांव में हिंसा भड़क गई थी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

हिंसा में 40 पुलिस कर्मियों सहित कई व्यक्ति घायल हुए थे और राज्य परिवहन की 15 से अधिक बसों में आग लगा दी गई थी।

मराठा क्रांति मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कल्याण में जगह-जगह घूमकर दुकानदारों और ऑटो-रिक्शा चालकों सहित अन्य जन सेवा मुहैया कराने वाले लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने पीटीआई- को बताया कि अभी तक बंद का कुछ खास प्रभाव देखने को नहीं मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान