देश की खबरें | महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने की एक व्यक्ति की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 45 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Close
Search

एजेंसी न्यूज Bhasha|

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), दो फरवरी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 45 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के दक्षिण गढ़चिरौली के भामरागढ़ तहसील के अंतर्गत किएर गांव में हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माओवादियों ने एक ‘‘निर्दोष आम नागरिक’’ की गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मारे गए व्यक्ति की पहचान किएर गांव निवासी सुखराम मडावी के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि शव के पास मिले पर्चे में माओवादियों ने यह झूठा दावा किया है कि सुखराम पुलिस का मुखबिर था और उसने जिले के पेनगुंडा इलाके सहित कई जगहों पर नए शिविर खोलने में पुलिस की मदद की थी।

अधिकारी ने बताया कि माओवादियों द्वारा यहां किसी आम नागरिक की हत्या किए जाने का इस साल यह पहला मामला है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

शहर पेट्रोल डीज़ल
New Delhi 96.72 89.62
Kolkata 106.03 92.76
Mumbai 106.31 94.27
Chennai 102.74 94.33
View all
Currency Price Change