एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में मुठभेड़ में माओवादी ढेर, पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के निकट जिनेलिगुडा जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया गया तथा एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा में मुठभेड़ में माओवादी ढेर, पुलिसकर्मी घायल

मलकानगिरि (ओडिशा), 21 नवंबर ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के निकट जिनेलिगुडा जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया गया तथा एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को उस समय गोलीबारी हुई जब पुलिस कर्मियों ने मलकानगिरी जिले के जंगल के रास्ते ओडिशा में माओवादियों के प्रवेश को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दो माओवादियों को भी गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी की पहचान दमरू बदनायक के रूप में हुई है और उसे मलकानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मृतक माओवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया, ‘‘इस दौरान दो घंटे तक गोलीबारी जारी रही। बाद में पुलिस ने इलाके में तलाश अभियान शुरू किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).