देश की खबरें | झारखंड में माओवादियों ने वन कर्मचारी को पीट-पीटकर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए एक वन कर्मचारी को पीट-पीटकर कथित तौर पर मार डाला तथा चार अन्य को घायल कर दिया।

लातेहार, 20 जुलाई झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए एक वन कर्मचारी को पीट-पीटकर कथित तौर पर मार डाला तथा चार अन्य को घायल कर दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि वारदात को बुधवार रात राज्य की राजधानी रांची से लगभग 150 किलोमीटर दूर नेतरहाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुरुप पंचायत क्षेत्र में अंजाम दिया गया है। लगभग 15 माओवादियों के एक समूह ने वन कर्मचारी के घर में घुसकर उस पर लाठी और हथियारों से हमला कर दिया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान देव कुमार प्रजापति के रूप में हुई है, जो पलामू टाइगर रिजर्व में दैनिक वेतन के आधार पर वन ट्रैकर के रूप में कार्यरत था।

प्रजापति को मारने के बाद मओवादियों ने लाल स्याही से उसके घर की दीवार पर ग्रामीणों के लिए हिंदी में एक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने ‘पुलिस के लिए मुखबिरी और एसपीओ का काम छोड़ने’ को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।’’

पुलिस को संदेह है कि इस हत्या में माओवादी नेता छोटू खरवार का दस्ता शामिल हो सकता है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगभग 14-15 माओवादी बुधवार रात दो गांव पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि पहले माओवादी पूर्णाडीह गांव गए, जहां उन्होंने तीन ग्रामीणों को पीटा और फिर डोना दुरुप गांव चले गए। यहां उन्होंने प्रजापति को पीट-पीटकर मार डाला और एक अन्य ग्रामीण को घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि चारों घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू