एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | महामारी में कैफे कॉफी डे ग्राहकों के ठिकानों पर लगीं बहुत सी वेंडिंग मशीनें हटायीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना महामारी से प्रभावित वित्तवर्ष 2021 में कंपनियों द्वारा कर्मचारियों के लिए ‘वर्क-फ्रॉम-होम मॉडल’ (घर से कामकाज) और यात्रा प्रतिबंधों बे बीच, कॉफी चेन कैफे कॉफी डे (सीसीडी) संचालित करने वाली, कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के ठिकानों लगभग 30,000 ग्राहक-अनुसार-बने कैबिनेट से काफी मशीने हटा ली हैं।

जरुरी जानकारी | महामारी में कैफे कॉफी डे ग्राहकों के ठिकानों पर लगीं बहुत सी वेंडिंग मशीनें हटायीं

नयी दिल्ली, एक जुलाई कोरोना महामारी से प्रभावित वित्तवर्ष 2021 में कंपनियों द्वारा कर्मचारियों के लिए ‘वर्क-फ्रॉम-होम मॉडल’ (घर से कामकाज) और यात्रा प्रतिबंधों बे बीच, कॉफी चेन कैफे कॉफी डे (सीसीडी) संचालित करने वाली, कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के ठिकानों लगभग 30,000 ग्राहक-अनुसार-बने कैबिनेट से काफी मशीने हटा ली हैं।

कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड (सीडीजीएल) की मूल कंपनी, कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा बुधवार को दाखिल किये गये एक नियामक सूचना के अनुसार, कंपनी द्वारा स्थापित बहुत सारी वेंडिंग मशीनों को महामारी की वजह से ग्राहक स्थानों से वापस ले लिया गया है।

कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड (सीडीजीएल) ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्तवर्ष में 306.54 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा होने की सूचना दी है । इस दौरान परिचालन से उसकी आय 73.4 प्रतिशत घटकर 400.81 करोड़ रुपये रह गई।

जनवरी-मार्च तिमाही में, कंपनी का शुद्ध घाटा बढ़कर 94.81 करोड़ रुपये और परिचालन आय 61.4 प्रतिशत घटकर 141.04 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के एक ऋणदाता ने अपने बकाये की वसूली के लिए दिवाला न्यायाधिकरण एनसीएलटी से भी संपर्क किया है।

सीडीजीएल ने कहा, ‘‘हालांकि, एनसीएलटी ने अभी दिवाला प्रक्रिया संबंधी आवेदन को कार्रवाई के लिए दाखिल नहीं किया है। एक अन्य ऋणदाता ने बकाया राशि की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2021 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).