एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के दिलशाद गार्डन में स्कूल की दीवार गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में शनिवार को बारिश के दौरान एक स्कूल की दीवार गिरने से करीब 11 वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के दिलशाद गार्डन में स्कूल की दीवार गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त

नयी दिल्ली, 23 सितंबर पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में शनिवार को बारिश के दौरान एक स्कूल की दीवार गिरने से करीब 11 वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने कहा कि मुखर्जी स्कूल की पिछली दीवार गिर गयी, यह दीवार दिलशाद गार्डन के एसजी पॉकेट से सटी हुई थी। उन्होंने बताया कि दीवार के साथ रेलिंग और कुछ पेड़ भी गिर गये ।

उन्होंने बताया कि एसजी पॉकेट के लोगों द्वारा दीवार के किनारे पार्क किए गए कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, कुल 11 वाहनों को छोटी-बड़ी क्षति हुई है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।

मीणा ने कहाइसके अलावा पेड़ गिरने की अन्य घटनाएं उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पश्चिमी शालीमार बाग, शालीमार बाग में ब्लॉक बीएफ और उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में गुजरांवाला टाउन में दर्ज की गईं।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हालांकि, इनमें से किसी भी घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में कंझावला रोड पर टाटा पावर लिमिटेड कार्यालय के पास जलभराव की सूचना मिली थी।

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी समेत शहर के कई हिस्सों में दिन के दौरान बारिश हुई।

बारिश के कारण दिल्ली-गुड़गांव सीमा सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ।

दिल्ली की यातायात पुलिस ने 'एक्स' पर लिखा, ‘‘पारस फ्लाईओवर के पास एक पेड़ गिरने के कारण भैरों मंदिर से सावित्री फ्लाईओवर की ओर जाने वाले कैरिजवे में बाहरी रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। कृपया इस मार्ग से बचें।’’

यातायात पुलिस ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘ आश्रम से बदरपुर की ओर मथुरा रोड पर आली गांव के पास जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।’’

बारिश के कारण मोदी मिल से लेकर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आनंद विहार-दिलशाद गार्डन खंड, भारत नगर, किर्बी प्लेस से नांगल राय फ्लाईओवर, बवाना रोड, प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग टी-प्वाइंट के पास, जनकपुरी से आंध्रा स्कूल तक भारी यातायात जाम हो गया। इसके अलावा काकाजी मंदिर रोड और नंद नगरी डिपो के सामने भी बारिश के कारण जाम लगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2023 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).