एजेंसी न्यूज

अमेरिका की कई एयरलाइन्स ने यात्रियों, चालक दल के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया

यह घोषणा तीन यूरोपीय एयरलाइन - लुफ्थांसा एयरलाइन्स, स्विस एयरलाइन्स और ऑस्ट्रियन एयरलाइन्स द्वारा उनकी उड़ानों में यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।

अमेरिका की कई एयरलाइन्स ने यात्रियों, चालक दल के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया

वाशिंगटन, एक मई अमेरिकन एयरलाइन्स, डेल्टा एयरलाइन्स और यूनाइटेड एयरलाइन्स समेत अमेरिका की कई व्यावसायिक एयरलाइन कंपनियों ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उन्होंने अपने-अपने विमानों में सफर करने वालों यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।

यह घोषणा तीन यूरोपीय एयरलाइन - लुफ्थांसा एयरलाइन्स, स्विस एयरलाइन्स और ऑस्ट्रियन एयरलाइन्स द्वारा उनकी उड़ानों में यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।

अमेरिका की जेट ब्लू और फ्रंटियर एयरलाइन्स ने भी इस हफ्ते की शुरुआत में इसी तरह की घोषणा की थी।

अमेरिका में अब तक ऐसी घोषणा नहीं करने वाली बड़ी एयरलाइन कंपनी साउथवेस्ट एयरलाइन्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस संबंध में एक घोषणा जल्द की जाएगी।

अमेरिकन एयरलाइन्स ने कहा कि 11 मई से, उसके विमान में सफर करने वाली सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

इसने कहा कि यह नयी शर्त कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर उसके ग्राहकों एवं टीम के सदस्यों की कुशलता के प्रति एयरलाइन की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्ट स्टाशे ने कहा कि उड़ान अटेंडेंट के लिए एक मई से मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा, “हमने ग्राहकों से कहा है कि वे यात्रा करते वक्त अपना खुद का मास्क या चेहरे को ढंकने वाला कपड़ा लेकर आएं। कंपनी फेस मास्क और हैंड सैनेटाइजर को पूरक के तौर पर खरीदने की दिशा में काम कर रही है।”

डेल्टा एयरलाइन्स ने इस नयी शर्त को चार मई से अनिवार्य किया है। वहीं यूनाइटेड एयरलाइन्स ने कहा कि वह अपने सभी यात्रियों को मास्क उपलब्ध कराएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).