एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल मिले, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कई स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जो पिछले 11 दिनों में ऐसी छठी घटना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल मिले, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर दिल्ली के कई स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जो पिछले 11 दिनों में ऐसी छठी घटना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘हमें द्वारका सेक्टर-23 स्थित डीपीएस (दिल्ली पब्लिक स्कूल) से बम की धमकी के बारे में सुबह पांच बजकर दो मिनट पर फोन आया।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस, अग्निशमन विभाग, बम निरोधक दल और श्वान दस्ता तलाशी अभियान में शामिल हैं। हालांकि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

अधिकारी ने बताया कि द्वारका के लगभग पांच स्कूलों के साथ-साथ अन्य जिलों के कुछ स्कूलों को भी इसी प्रकार के धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर छात्रों को स्कूल नहीं आने के लिए कहा गया, जबकि अन्य ने धमकी मिलने के बाद ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दीं।

पिछले 11 दिन में यह छठी बार है जब राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को ऐसी धमकियां मिली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).