देश की खबरें | जेवर हवाई अडडा जैसी कई योजनाओं की तैयारी थी लेकिन कांग्रेस ने अड़ंगा लगाया:मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे जैसी कई विकास परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने की उनकी पार्टी की सरकार ने तैयारी की थी लेकिन उस समय कांग्रेस सरकार ने अड़ंगा लगाकर असहयोग किया था।

लखनऊ, 25 नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे जैसी कई विकास परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने की उनकी पार्टी की सरकार ने तैयारी की थी लेकिन उस समय कांग्रेस सरकार ने अड़ंगा लगाकर असहयोग किया था।

उन्होंने जेवर हवाई अडडे का चुनाव के समय शिलान्यास किये जाने पर सरकार की नीयत और नीति पर शक जताया हैं ।

जेवर हवाई अडडे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उदघाटन किये जाने के बाद मायावती ने ट्वीट किया, ''बसपा सरकार गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में ताज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं विमानन केंद्र तथा नोएडा से बलिया तक 8-लेन की गंगा एक्सप्रेस-वे आदि परियोजनाओं की मार्फत उत्तर प्रदेश में रोजगार एवं विकास को नया आयाम दे रही थी, लेकिन पूरी तैयारी के बावजूद कांग्रेस सरकार ने अड़ंगा लगाकर असहयोग किया।''

उन्होंने कहा ,''पहले सपा एवं अब भाजपा सरकार का कार्यकाल गुजरने के लगभग एक दशक बाद इन महत्त्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास हुआ है, जबकि विकास के ऐसे कामों को समय से शुरू होकर पूरा भी हो जाना चाहिए था। किन्तु अब चुनाव के समय इसकी नींव रखे जाने पर सरकार की नीयत एवं नीति पर शक उठना स्वाभाविक है।''

बसपा नेता ने कहा, ''साथ ही, बिना उचित मुआवजा एवं पुनर्वासन के भूमि अधिग्रहण के प्रति माननीय अदालत ने भी नाराजगी जाहिर कर इस सम्बंध में कड़े निर्देश दिए हैं। सरकार चाहे किसी की हो, बसपा उत्तर प्रदेश की गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन एवं पलायन से मुक्ति की हमेशा पक्षधर एवं प्रदेश के समग्र विकास की समर्थक रही है।''

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतमबुद्धनगर के जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे का उदघाटन किया है।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट