देश की खबरें | रत्नागिरी और रायगढ़ में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके कारण अधिकारी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेजने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

मुंबई, 22 जुलाई महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके कारण अधिकारी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेजने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इन दो तटीय जिलों में लगातार हो रही बारिश से पैदा हुई स्थिति की बृहस्पतिवार को समीक्षा की।

जगबुड़ी, वशिष्ठी, कोडावली, शास्त्री, बाव समेत रत्नागिरी जिले की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके परिणामस्वरूप खेड़, चिपलून, लांजा, राजापुर, संगमेश्वर कस्बे और आस-पास के इलाके प्रभावित हुए हैं और इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

सीएमओ के वक्तव्य के अनुसार पड़ोसी रायगढ़ जिले में भी इसी प्रकार कुंडलिका, अंबा, सावित्री, पातालगंगा, गढ़ी, उल्हास सहित प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। समीक्षा बैठक के दौरान ठाकरे ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों तक इस क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सतर्क रहने और उफनती नदियों के जल स्तर पर नजर रखने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा। उन्होंने आम जनता से भी एहतियात बरतने का आग्रह किया है। इस बीच, सीएमओ ने कहा कि सतारा जिले के लोकप्रिय हिल स्टेशन महाबलेश्वर में बीते 24 घंटे में 480 मिमी बारिश हुई है, जिससे सावित्री और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

इससे पहले दिन में रत्नागिरी जिले में भारी बारिश के बाद एक नदी के उफान के बाद कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाओं को स्थगित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी