एजेंसी न्यूज

बर्लिन में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई लोग गिरफ्तार

पुलिस ने रोजा लक्जमबर्ग स्क्वेयर पर अवरोधक लगाए। प्रदर्शनकारी उस ओर कूच कर रहे थे।

बर्लिन में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई लोग गिरफ्तार

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में करीब 1,000 लोग रैली के लिए एकत्रित हुए। शनिवार को हुए इस प्रदर्शन में ज्यादातर घोर वामपंथी कार्यकर्ता शामिल हुए लेकिन साथ ही दक्षिणपंथी समर्थक और अन्य समूहों के सदस्य भी मौजूद थे।

पुलिस ने रोजा लक्जमबर्ग स्क्वेयर पर अवरोधक लगाए। प्रदर्शनकारी उस ओर कूच कर रहे थे।

पुलिस ने टि्वटर पर कहा कि यह प्रदर्शन कोविड-19 वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए नियमों के विरुद्ध था। इसमें प्रदर्शनकारियों से तितर-बितर होने को कहा गया।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने चांसलर एंजेला मर्केल पर ‘‘जीवन पर प्रतिबंध’’ लगाने का आरोप लगाया जबकि अन्यों ने केवल ‘‘आजादी’’ की मांग की।

बर्लिन में 20 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी के चलते यह प्रदर्शन गैरकानूनी था।

अन्य देशों की तरह जर्मनी में लॉकडाउन नियमों को लेकर जनता में असंतोष धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि मर्केल की लोकप्रियता अब भी चरम पर है।

मर्केल की इस स्वास्थ्य संकट से निपटने की तैयारी को लेकर प्रशंसा की जा रही है। जर्मनी में कोविड-19 से 5,500 लोगों की मौत हुई जो इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में हुई मौतों से कम है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).