एजेंसी न्यूज

नूपुर और जिंदल के खिलाफ कार्रवाई से दिल्ली भाजपा इकाई में कई लोग 'निराश'

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी द्वारा निलंबित करने और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित करने का फैसला राज्य इकाई के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आया.

नूपुर और जिंदल के खिलाफ कार्रवाई से दिल्ली भाजपा इकाई में कई लोग 'निराश'
नूपुर शर्मा (Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 7 जून : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को पार्टी द्वारा निलंबित करने और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित करने का फैसला राज्य इकाई के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदरूनी सूत्रों ने सोमवार को दावा किया .

दिल्ली भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम न बताने की तर्ज पर कहा ‘‘पार्टी के दो पदाधिकारी पार्टी की बोली लगा रहे थे. उन्हें इस समय केवल सीमा पार करने के लिए दंडित नहीं किया जाना चाहिए था.’’ यह भी पढ़ें : Rajasthan Accident: बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, बारात में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

बता दें कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से विवादित टिप्पणी के लिये भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया गया, जबकि पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया गया. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ''पीटीआई-'' से कहा, ‘‘मुझे पार्टी के किसी सदस्य की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है. यदि ऐसा कुछ होगा तो मैं यह जानने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).