देश की खबरें | गुजरात उपचुनाव के बाद कांग्रेस के कई और नेता पार्टी छोड़ देंगे : रूपाणी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस एक ‘डूबता जहाज’ है और राज्य में आठ सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव के बाद विपक्षी दल के कई नेता पार्टी छोड़ देंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदबाद, 26 अक्टूबर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस एक ‘डूबता जहाज’ है और राज्य में आठ सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव के बाद विपक्षी दल के कई नेता पार्टी छोड़ देंगे।

वलसाड जिले के कपराडा नगर में भाजपा उम्मीदवार जीतू चौधरी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस के आठ विधायकों के इस्तीफे के कारण इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Available In January: जॉनसन एंड जॉनसन कोविड -19 वैक्सीन जनवरी से पहले ही करा सकता है उपलब्ध.

उन्होंने कहा, ‘‘देश भर में कांग्रेस को झटका लग रहा है। यह एक डूबता जहाज है। ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है।’’

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी के नेतृत्व में जरा भी भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठे हैं। पार्टी (कांग्रेस) के कार्यकर्ता वंशवादी नेतृत्व से आजादी का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता अब भी नाखुश हैं और इस उपचनुाव के बाद कई नेता पार्टी छोड़ देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विधायकों को एहसास हो चुका है कि कांग्रेस में रहते हुए लोगों के कार्य करना कठिन हैं क्योंकि पार्टी केवल एक परिवार को खुश रखने में भरोसा रखती है। जीतूभाई (चौधरी) अपने निर्वाचन क्षेत्र की बेहतरी के लिए भाजपा में शामिल हुए।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बड़ा ऐलान, कहा-बिहार को आईटी हब बनाएंगे और सिर्फ IT में 5 लाख लोगों को देंगे नौकरी.

रूपाणी ने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस के कई विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला ने 13 अन्य विधायकों के साथ पार्टी छोड़ दी थी । इसके अगले साल छह और विधायकों तथा अब आठ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

जीतू चौधरी कपराडा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। इस साल जून में राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी, जिसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\