देश की खबरें | उपराष्ट्रपति, मोदी सहित कई नेताओं ने राष्ट्रपति कोविंद को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति कोविंद का जन्म आज ही के दिन 1945 में उत्तर प्रदेश में कानपुर के परौंख गांव में हुआ था।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर फैसला BJP को दे सकता है सियासी बढ़त, विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती.
कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।
उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जन सरोकारों को समर्पित आपके यशस्वी सार्वजनिक जीवन और अनुभवी नेतृत्व का लाभ राष्ट्र को प्राप्त हुआ है। राष्ट्र के लिए समर्पित आपके सुदीर्घ भावी जीवन में स्वास्थ्य, सुख और संतोष की कामना करता हूं।’’
यह भी पढ़े | पटना के बेउर क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने BJP नेता की गोली मारकर की हत्या, घटनास्थल पर हुई मौत.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। नीतिगत मुद्दों पर उनकी गहरी अंतर्दृष्टि और ज्ञानपूर्ण समझ राष्ट्र के लिए पूंजी है। समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए वह बहुत ही तत्पर रहते हैं। मैं उनकी लंबी उम्र और उत्तम सेहत की कामना करता हूं।’’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत के माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हूं।’’
वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘‘भारत के माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी निडरता, सादगी, विनय, अनुकरणीय प्रतिबद्धता प्रेरणादायक और प्रेरक है। ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा के लिए लंबी आयु दे।’’
कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं। वह राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)