देश की खबरें | महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित राज्य के कई नेताओं ने शुक्रवार को डॉ. बी. आर. आंबेडकर को उनकी 132वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
मुंबई, 14 अप्रैल महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित राज्य के कई नेताओं ने शुक्रवार को डॉ. बी. आर. आंबेडकर को उनकी 132वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल रमेश बैस ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’
मुख्यमंत्री शिंदे ने दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई भी दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने मध्य मुंबई के दादर में चैत्य भूमि का दौरा किया और भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘ महान समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान के जनक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी जयंती पर मेरा नमन।’’
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने लोगों को जातिगत भेदभाव की मानसिक गुलामी से बाहर निकाला और समाज में समानता व सामाजिक न्याय स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की।
आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हाशिए पर पड़े लोगों की मुखर आवाज बने। उन्हें कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

