ताजा खबरें | अल्पसंख्यक मंत्रालय के बजट में कटौती समेत कई मुद्दे लोकसभा में उठाए गए

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों ने शुक्रवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बजट में कटौती और बिहार के सारण में इंटरनेट सेवा बंद होने समेत लोक महत्व के कई मुद्दे उठाए।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी लोकसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों ने शुक्रवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बजट में कटौती और बिहार के सारण में इंटरनेट सेवा बंद होने समेत लोक महत्व के कई मुद्दे उठाए।

बहुजन समाज पार्टी के सदस्य दानिश अली ने शून्यकाल के दौरान अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बजट में कटौती का विषय उठाया और कहा कि पहली बार बजट इतना घटा दिया गया कि वह नाम मात्र का रह गया है।

उन्होंने कहा, ‍‍‘‘अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बजट आवंटन की कटौती को वापस लिया जाए।’’

भारतीय जनता पार्टी के राजीव प्रजाप रूड़ी ने बिहार के सारण में हाल ही में हुई हिंसा का विषय उठाया और अध्ययन के लिए केंद्रीय दल भेजने की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में मेरे जिले में 10 दिन से इंटरनेट सेवा बंद की हुई है। वहां अपराध इतना बढ़ गया है कि इंटरनेट बंद किया गया है।’’

रूड़ी ने दावा किया, ‘‘बिहार में जातीय जनगणना कराकर जातीय उन्माद पैदा किया जा रहा है। गांव-गांव में झगड़ा हो रहा है।’’

भाजपा के बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पाला पड़ने से फसलों को होने वाले नुकसान को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दायरे में लाया जाए।

भाजपा के रामकृपाल यादव ने कहा कि ‘सहारा इंडिया’ में फंसे गरीबों तथा निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए शीघ्र कदम उठाये जाएं।

जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि राज्यों को खाद की पूरी आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

भाजपा के मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर लोगों की जासूसी कराने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार ने फीडबैक यूनिट बनाई और इसके जरिये नेताओं की फोन टैपिंग की जाने लगी।’’

तिवारी ने कहा, ‘‘इसका पता किया जाना चाहिए कि कहीं गोपनीय डाटा एकत्र कर किसी को दिया तो नहीं जा रहा है।’’

भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने दोपहिया वाहनों से जुड़ी दुर्घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हर मोटरसाइकिल में दो हेलमेट रखने की जगह बनाई जाए और इस बारे में निर्माता कंपनियों को निर्देश दिया जाए।

कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने शून्यकाल में गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलने का विषय उठाया और कहा कि इस ‘खतरनाक व्यक्ति’ को फिर से जेल में भेजा जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी