जरुरी जानकारी | नीलाचल इस्पात निगम के लिए कई वित्तीय बोलियां मिलींः दीपम सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार को नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) के निजीकरण के लिए वित्तीय बोलियां प्राप्त हुई हैं।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर सरकार को नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) के निजीकरण के लिए वित्तीय बोलियां प्राप्त हुई हैं।

निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा कि एनआईएनएल के रणनीतिक विनिवेश के लिए वित्तीय बोलियां मिली हैं।

एनआईएनएल के लिए वित्तीय बोली लगाने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर थी। दीपम इन बोलियों की समीक्षा कर जनवरी के अंत तक नतीजों की घोषणा कर सकता है।

सूत्रों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी के लिए बोलियां लगाने वाली कंपनियों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएलपीएल और एमईआईएल शामिल हैं।

दीपम ने जनवरी 2021 में एनआईएनएल की रणनीतिक बिक्री के लिए प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की थीं। इसके लिए अंतिम तारीख 29 मार्च थी जिसके बाद कई बोलीकर्ताओं ने अभिरुचि दर्शाई।

एनआईएनएल एमएमटीसी, एनएमडीसी, भेल, मेकॉन और ओडिशा सरकार के दो उपक्रमों ओएमसी एवं इपिकॉल का एक संयुक्त उद्यम है। इसमें अपने उपक्रमों की हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गत वर्ष जनवरी में मंजूरी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now