देश की खबरें | कांग्रेस के कई नेता पार्टी में ‘घुटन’ महसूस कर रहें : हिमाचल प्रदेश भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस के कई और नेता भी पार्टी में ‘‘घुटन’’ महसूस कर रहे हैं और जल्द ही आनंद शर्मा का अनुकरण करेंगे।

शिमला, 22 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस के कई और नेता भी पार्टी में ‘‘घुटन’’ महसूस कर रहे हैं और जल्द ही आनंद शर्मा का अनुकरण करेंगे।

उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस नेता आनंद शर्मा द्वारा हिमाचल प्रदेश की पार्टी संचालन समिति से इस्तीफा देने के एक दिन बाद की।

कश्यप ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि आनंद शर्मा ने यह कदम कांग्रेस में हुए उनके अपमान की वजह से उठाया है।’’

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं और वे या तो पार्टी छोड़ देंगे या महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दे देंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और शिमला से लोकसभा सांसद कश्यप ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के कई और नेता भी जल्द आनंद शर्मा का अनुसरण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘‘अलग-थलग और अपमान जारी रहने’’ की वजह से उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था।

माना जा रहा है कि शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य विधानसभा चुनाव की योजना के बारे में उनसे चर्चा नहीं की गई। इतना ही नहीं, उन्होंने कई उदाहरण दिए हैं, जब उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।

कश्यप ने कहा, ‘‘केवल आनंद शर्मा ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और विधायक सतपाल रायजादा ने भी सार्वजनिक तौर पर अपनी पार्टी का विरोध किया है।’’

अग्निहोत्री ने बयान जारी कर पार्टी में विधायक का टिकट आवंटित करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाया था और धनबल के प्रभाव का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट