विदेश की खबरें | रूसी मिसाइल हमलों में कई इमारते क्षतिग्रस्त : तीन लोगों की मौत, 12 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हाल में रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अवहेलना करते हुए जापोरिज्जिया प्रांत के अपने देश में विलय की घोषणा की थी। इस प्रांत में यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हाल में रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अवहेलना करते हुए जापोरिज्जिया प्रांत के अपने देश में विलय की घोषणा की थी। इस प्रांत में यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि पहले हमला तड़के हुआ जबकि दूसरा कुछ देर बाद किया गया, जिससे 40 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घोषणा की थी कि यूक्रेन की सेना ने रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों के तीन और गांवों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। जेलेंस्की की इस घोषणा के कुछ ही देर बाद रूसी मिसाइल हमले किए गए।

जापोरिज्जिया प्रांत के गवर्नर ओलेक्जेंडर एस. ने कहा का बहुमंजिला इमारतों से तीन वर्षीय बच्ची समेत कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गवर्नर ने रूस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ‘‘आतंकवादी देश ने शांति से सो रहे लोगों को मारकर अपना क्रूर चेहरा दिखाया है।’’

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में रूसी संसद के दोनों सदनों ने दोनेत्सक, लुहान्स्क, खेरसॉन तथा जापोरिज्जिया क्षेत्रों को रूस का हिस्सा बनाने से जुड़ी संधियों को मंजूरी दी थी।

चारों प्रांतों में कथित जनमत संग्रह के बाद इस संधि पर मुहर लगा दी गई थी। इस जनमत संग्रह को यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने अवैध बताकर खारिज किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\