देश की खबरें | इंफाल में भारी बारिश के कारण कई इलाके हुए जलमग्न
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंफाल के विभिन्न इलाकों में पूरी रात हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को कई स्थान जलमग्न हो गए, जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को आवागन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इंफाल, 28 जुलाई इंफाल के विभिन्न इलाकों में पूरी रात हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को कई स्थान जलमग्न हो गए, जिससे यातायात बाधित हुआ और लोगों को आवागन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के काकवा सागोलबंद और क्वाकेथेल इलाकों समेत इंफाल पूर्व जिले के एंड्रो पार्किंग, पैलेस कंपाउंड और कोंगबा नंदीबाम में जल भराव की सूचना है।
राज्य की राजधानी में काकवा, गोविंदजी रोड, मीनो लीराक और क्वाकेथेल में सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने के कारण निजी और सार्वजनिक वाहनों के आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिससे नियमित यातायात बाधित रहा।
इंफाल मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने कहा, ‘‘इंफाल हवाई अड्डे, यारलपट और लामसांग सहित घाटी में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी से मध्यम बारिश दर्ज की गई।’’
अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटे में इंफाल घाटी और मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कहा, ‘‘सोमवार सुबह 10 बजे तक इंफाल नदी, नंबुल नदी और इरिल नदी सहित इंफाल घाटी में बहने वाली प्रमुख नदियों का जलस्तर कुछ हद तक बढ़ गया, फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति और खतरे की चेतावनी तक जलस्तर नहीं पहुंचा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

