देश की खबरें | राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की ‘‘खराब कानून व्यवस्था’’ को लेकर मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन सौंपने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ, सात जुलाई उत्तर प्रदेश की ‘‘खराब कानून व्यवस्था’’ को लेकर मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन सौंपने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू ने बताया कि वह पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पुनिया समेत पार्टी के अन्य नेताओं के साथ प्रदेश की ‘‘खराब कानून व्यवस्था’’ को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और इको गार्डन ले गई, जहां शाम को सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के लद्दाख में 36 नए मामले पाए गए, 24 हुए ठीक: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हुसैनगंज थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है और चार से ज्यादा लोगों के एक जगह पर एकत्र होने पर पाबंदी है। साथ ही कोरोना वायरस के मद्देनजर महामारी अधिनियम भी लागू है। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजभवन की तरफ बढ़ रहे थे इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाद में सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

रिहा होने के बाद लल्लू ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है और पूरे सूबे में संवैधानिक व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। अपराधी और गुंडों को योगी सरकार का संस्थागत संरक्षण मिला हुआ है। अपराधियों और गुंडों के साथ योगी सरकार के मंत्रियों और अफसरों से करीबी रिश्ते उजागर हो गए है। तमाम वीडियो और वायरल तस्वीरों में इनकी निकटता सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़े | जानिए क्या है IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप और कैसे कर सकते हैं प्रयोग?.

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि योगी राज में संविधान को ताक पर रख दिया गया है। कभी ऐसा नहीं हुआ है कि राज्यपाल को ज्ञापन देने सौंपने जा रहे लोगों को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया हो।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की मौत के बाद जो खुलासे मीडिया के माध्यम से हो रहे हैं, उससे साफ हो गया है कि कानपुर में हुई वारदात पुलिस विभाग और अपराधियों की संलिप्तता का ही दुर्भाग्यपूर्ण नतीजा है।

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में गुंडे फल-फूल रहे हैं। कानपुर की घटना से यह पूरी तरह साफ हो गया है। प्रदेश में जिस तरह की अराजकता है, अपराधी जहां चाहते हैं घटना को अंजाम देते हैं और पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी रहती है। यही कारण है कि आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू