देश की खबरें | कई आप कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा तोड़े जाने के प्रयासों के आरोपों के बीच मंगलवार को यहां कई ‘आप कार्यकर्ता’ भाजपा में शामिल हो गये।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा तोड़े जाने के प्रयासों के आरोपों के बीच मंगलवार को यहां कई ‘आप कार्यकर्ता’ भाजपा में शामिल हो गये।

पार्टी में इन सभी का स्वागत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार के खिलाफ आबकारी नीति में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के ‘विरोध’ में पार्टी छोड़ दी।

आबकारी नीति में सीबीआई जांच का सामना कर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया था कि भाजपा ने उन्हें पेशकश की है कि यदि वह आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो उनके विरूद्ध सारे मामले बंद कर दिये जाएंगे और उन्हें ‘मुख्यमंत्री की कुर्सी’ दी जाएगी।

दिल्ली सरकार की शराब नीति में ‘अनियमितताओं’ को लेकर भाजपा और आप के बीच टकराव चल रहा है।

इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है जिसने पिछले दिनों सिसोदिया के निवास तथा कई अधिकारियों के परिसरों पर छापा मारा था।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा,‘‘ पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के आप प्रभारी चंद्रकेतु मिश्रा समेत आप के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने केजरीवाल सरकार के घोटालों एवं भ्रष्टाचार से आजिज आकर आप छोड़ी है।’’

सिसोदिया ने दावा किया था कि भाजपा अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल लगातार जीत रहे हैं और वह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी के मजबूत विकल्प के रूप में उभरे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान