देश की खबरें | विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के लिए मनु, दिव्यांश और ऐश्वर्य टीम में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपियन मनु भाकर, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर आगामी आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के लिए चुनी गयी भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल रहे।
नयी दिल्ली, एक जुलाई ओलंपियन मनु भाकर, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर आगामी आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के लिए चुनी गयी भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल रहे।
हालांकि 2018 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व युवा ओलंपिक चैम्पियन सौरभ चौधरी शनिवार को दो बड़े टूर्नामेंट के लिए घोषित टीम में जगह नहीं बना सके।
देश में खेल की संचालन संस्था भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने अगस्त में अजरबेजान के बाकू में होने वाली आगामी विश्व चैम्पियनशिप और सितंबर में चीन के हांगजोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय राइफल और पिस्टल टीम की घोषणा की।
शॉटगन टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है।
बाकू के लिए 22 सदस्यीय राइफल और पिस्टल रवाना होगी जिसमें 32 पेरिस ओलंपिक कोटे दाव पर लगे होंगे जबकि 21 सदस्यीय टीम हांगजोऊ जायेगी।
मौजूदा पुरुष 10 मीटर एयर राइफल विश्व चैम्पियन रूद्रांक्ष पाटिल को चयन मापदंड में पेरिस कोटा विजेता के आधार पर एशियाई खेलों की टीम में शामिल किया गया।
हांगजोऊ के लिए आशी चौकसे ने महिला एयर राइफल टीम में तिलोत्मा सेन की जगह ली। वह महिला राइफल की दोनों स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी क्योंकि शीर्ष तीन महिला एयर राइफल निशानेबाजों में से कोई भी थ्री पाजिशंस (3पी) में जगह नहीं बना सकी और एशियाई खेलों में पुरुष और महिला राइफल स्पर्धाओं में प्रत्येक में केवल पांच प्रविष्टियों को ही अनुमति दी जाती है।
बाकी चयन ग्रुप ए राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए राष्ट्रीय चयन ट्रायल 5 और 6 के बाद की रैंकिंग के आधार पर हुआ जो शुक्रवार को यहां डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खत्म हुए।
लंबी समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे चौधरी ट्रायल्स का हिस्सा थे, लेकिन जगह नहीं बना सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

