देश की खबरें | मनु भाकर महिला एयर पिस्टल में राष्ट्रीय चैम्पियन बनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की मनु भाकर ने शनिवार को यहां चल रही 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार 241.6 का स्कोर करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियन का ताज अपने नाम किया।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर हरियाणा की मनु भाकर ने शनिवार को यहां चल रही 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार 241.6 का स्कोर करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियन का ताज अपने नाम किया।

भाकर की टूर्नामेंट के पिछले चार सत्र में यह तीसरी जीत है। वह इस दौरान इसके 62वें सत्र में ईशा सिंह से हारी थी।

प्रतियोगिता में ईशा ने कांस्य पदक जीता जबकि तमिलनाडु की श्री निवेथा ने इसका रजत पदक जीता।

ईशा ने जूनियर और युवा वर्ग में स्वर्ण हासिल किया लेकिन सीनियर वर्ग के मुकाबले में वह पिछड़ गयी।

भाकर ने क्वालीफाइंग में 576 के स्कोर से पांचवें स्थान के साथ फाइनल में क्वालीफाई किया था।

फाइनल के लिए आठ निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया था जिसमें ईशा 582 अंक के साथ शीर्ष पर रही थी।

फाइनल में भाकर ने शुरुआत में बढ़त बना ली जो आखिर तक कायम रही। उन्होंने 24 निशाने के फाइनल में निवेदिता को 1.7 अंक से पछाड़ा। ईशा 215.4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

जूनियर वर्ग के फाइनल में ईशा ने 240.7 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया। वह उत्तर प्रदेश की देवांशी शर्मा से 2.8 अंक आगे रही। हरियाणा की तेजस्विनी ने इसका कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान