देश की खबरें | मनु भाकर एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर कजाकिस्तान के श्यामकेंट में 16 से 30 अगस्त तक होने वाली 16वीं एशियाई चैम्पियनशिप के लिए सोमवार को घोषित 35 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल एकमात्र ऐसी निशानेबाज हैं जो दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेगी।
नयी दिल्ली, सात जुलाई ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर कजाकिस्तान के श्यामकेंट में 16 से 30 अगस्त तक होने वाली 16वीं एशियाई चैम्पियनशिप के लिए सोमवार को घोषित 35 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल एकमात्र ऐसी निशानेबाज हैं जो दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेगी।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) द्वारा घोषित अन्य टीमें सितंबर-अक्टूबर में यहां होने वाले आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप और जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए हैं, जो सीनियर प्रतियोगिता के साथ ही होगी।
एनआरएआई ने चीन के निंगबो में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप (राइफल/पिस्टल) के लिए सीनियर टीम की घोषणा भी कर दी है। यह प्रतियोगिता सात से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
इस प्रमुख एशियाई प्रतियोगिता के लिए सीनियर टीम में 35 सदस्य हैं, जो तीन मिश्रित टीम सहित 15 स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
सीनियर टीम में वापसी करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में पुरुष एयर राइफल के पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल और ओलंपियन अंजुम मौदगिल (महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन), सौरभ चौधरी (पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल) और केनान चेनाई (पुरुष ट्रैप) शामिल हैं।
ईशा सिंह (25 मीटर पिस्टल), मेहुली घोष (एयर राइफल) और किरण अंकुश जाधव (एयर राइफल) दोनों सीनियर टीम में हैं।
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता स्वप्निल कुसाले और एशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन और ओलंपियन राही सरनोबत को निंगबो जाने वाली टीम में जगह मिली है।
एनआरएआई द्वारा घोषित दो 36 सदस्यीय जूनियर टीमों में ओलंपियन रायजा ढिल्लों ही एकमात्र बदलाव है। उन्हें मानसी रघुवंशी की जगह दिल्ली विश्व कप जूनियर महिला स्कीट टीम में शामिल किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

