देश की खबरें | मनु और मीराबाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोटापे के खिलाफ लड़ाई में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोटापे के खिलाफ लड़ाई में शामिल होते हुए ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सोमवार को जोर देते हुए कहा कि जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव इस ‘बड़ी स्वास्थ्य समस्या’ से निपटने में महत्वपूर्ण अंतर पैदा कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोटापे के खिलाफ लड़ाई में शामिल होते हुए ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सोमवार को जोर देते हुए कहा कि जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव इस ‘बड़ी स्वास्थ्य समस्या’ से निपटने में महत्वपूर्ण अंतर पैदा कर सकते हैं।

इस पहल की शुरुआत सोमवार को हुई जब प्रधानमंत्री मोदी ने मोटापे से निपटने के प्रयासों का नेतृत्व करने के लिए चानू सहित विभिन्न क्षेत्रों से 10 व्यक्तियों को नामित किया।

प्रधानमंत्री ने इससे एक दिन पहले ही लोगों से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया था जिसके बाद उन्होंने यह घोषणा की।

पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु तेल के इस्तेमाल को नियंत्रित करने की जरूरत पर जोर दिया।

मनु ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से मैंने हमेशा ‘स्वास्थ्य ही धन है’ मंत्र का पालन किया है। तेल इतना फिसलन भरा होता है कि यह आपको अपने स्वास्थ्य लक्ष्यों से फिसला सकता है। मैं सभी से तेल के सेवन के बारे में सावधान रहने का आग्रह करती हूं। याद रखें - स्वस्थ नहीं, तो कुछ नहीं। ’’

तीस वर्षीय पूर्व विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मोटापे के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता फैलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नामित किए जाने पर बहुत खुशी है। यह एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है जिसे सही जीवनशैली का विकल्प चुनकर और सक्रिय, स्वस्थ और फिट रहने का विकल्प चुनकर समाप्त किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें भारत के इस दिशा में आगे बढ़ने और हमारी विकास यात्रा का समर्थन करने की जरूरत है। हमारे दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करने से देश में बड़े बदलाव हो सकते हैं और भारत को फिट बनाने के हमारे सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।’’

इस पहल के हिस्से के रूप में चानू ने कई प्रमुख खिलाड़ियों को नामित किया जिनमें मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, निशानेबाजी के दिग्गज गगन नारंग, पूर्व महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, पुरुष हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, दोहरी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, पेरिस खेलों के पदक विजेता निशानेबाज सरबजोत सिंह, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा और पैरालंपिक निशानेबाजी चैंपियन अवनि लेखरा शामिल हैं।

मनु ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री, निकहत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, सुमित अंतिल और किरेन रिजिजू सहित अन्य को नामित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\