खेल की खबरें | एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत की कप्तानी करेंगे मनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता कप्तान मनप्रीत सिंह ढाका में अगले महीने होने वाली हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की 20 सदस्यीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे जबकि अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश टीम में नहीं हैं ।

भुवनेश्वर, 26 नवंबर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता कप्तान मनप्रीत सिंह ढाका में अगले महीने होने वाली हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की 20 सदस्यीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे जबकि अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश टीम में नहीं हैं ।

स्टार ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम के उपकप्तान होंगे । यह टूर्नामेंट 14 से 22 दिसंबर के बीच खेला जायेगा ।

तोक्यो ओलंपिक के बाद यह भारत का पहला टूर्नामेंट है और टीम में कई नये चेहरों को जगह दी गई है ।

श्रीजेश को आराम दिया गया है और गोलकीपिंग का जिम्मा केबी पाठक तथा सूरज करकेरा पर रहेगा । डिफेंस में हरमनप्रीत सिंह के साथ गुरिंदर सिंह, जरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीप सेस, दिप्सन टिर्की, वरूण कुमार और मनदीप मोर होंगे ।

मिडफील्ड की कमान मनप्रीत, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, सुमित, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह संभालेंगे । फॉरवर्ड पंक्ति में ललित उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा होंगे ।

गत चैम्पियन भारत का सामना पहले दिन कोरिया से होगा । टूर्नामेंट में जापान, मलेशिया, पाकिस्तान और बांग्लादेश भी खेलेंगे ।

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा ,‘‘ हमने भविष्य को ध्यान में रखकर टीम चुनी है । खिलाड़ियों को मौके देने जरूरी है तभी मजबूत टीम तैयार होगी । इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी दोनों हैं ।’’

भारत को 14 दिसंबर को कोरिया से, 15 को बांग्लादेश से, 17 को पाकिस्तान, 18 को मलेशिया और 19 दिसंबर को जापान से खेलना है । सेमीफाइनल 21 दिसंबर को और फाइनल 22 दिसंबर को खेला जायेगा ।

पिछली बार ओमान में खेले गए टूर्नामेंट में फाइनल भारी बारिश के कारण नहीं हो सका था तो भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था ।

टीम :

गोलकीपर : कृष्ण बहादुर पाठक , सूरज करकेरा

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, जरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीप सेस, दिप्सन टिर्की, वरूण कुमार और मनदीप मोर

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह , हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, सुमित, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह

फॉरवर्ड : ललित उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\