देश की खबरें | ‘मन की बात’ कार्यक्रम कई लोगों के जीवन में परिवर्तन लेकर आया : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से भारत के बहुत से लोगों के जीवन में बदलाव आया है।

कोलकाता, 30 अप्रैल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से भारत के बहुत से लोगों के जीवन में बदलाव आया है।

यहां राजभवन में पद्म पुरस्कार विजेताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों के साथ ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी को सुनने वाले बोस ने कहा कि आम आदमी की विभिन्न समस्याओं के बारे में सोचने वाला ही ऐसा कार्यक्रम कर सकता है।

राज्यपाल ने राजभवन में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “मन की बात’ कई लोगों के जीवन में परिवर्तन लेकर आया है।”

बोस ने कहा कि रविवार को 100वां संस्करण पूरा करने वाला कार्यक्रम ‘मन की बात’ इतना लोकप्रिय है कि मन को जोड़ने वाले इन्द्रधनुष की तरह यह ‘नरेन्द्रधनुष’ बन गया है।

राज्यपाल ने कहा कि मोदी विशाल देश के दूरदराज के इलाकों में लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी ध्यान रखते हैं और उन पर उचित ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रत्येक नागरिक को बेहतरी के रास्ते पर ले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “इस (मन की बात) ने अज्ञानता के अंधकार को दूर कर लोगों के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से भर दिया है।”

‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत तीन अक्टूबर, 2014 को विजयादशमी के दिन हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड