देश की खबरें | दिलजीत के समर्थन में उतरे मान, कहा- पंजाबियों को निशाना बना रहे हैं स्वयंभू राष्ट्रवादी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के समर्थन में आए, जिन्हें उनकी नवीनतम फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
चंडीगढ़, आठ जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के समर्थन में आए, जिन्हें उनकी नवीनतम फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
मान ने कहा कि दोसांझ को ‘गद्दार’ कहा गया, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह फिल्म 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से पहले बनाई गई थी।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे ।
मान ने यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘‘दिलजीत दोसांझ की फिल्म में एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने काम किया है। इसकी शूटिंग पहलगाम आतंकवादी हमले से पहले हुई थी। पाकिस्तानी अभिनेत्री ने इसमें काम किया है, क्योंकि हमारी संस्कृति एक जैसी है। वे पंजाबी बोलते हैं और हम भी बोलते हैं।’’
मान ने कहा, ‘‘दिलजीत को ‘गद्दार’ कहा गया। और अब जब एक पाकिस्तानी टीम यहां खेलने आएगी तो क्या फिर सब कुछ ठीक हो जाएगा?’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि खुद को राष्ट्रवादी बोलने वाले लोग पंजाबियों को निशाना बना रहे हैं। वे पंजाब और पंजाबियों से ईर्ष्या करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 01:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

