एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मैनकाइंड फार्मा ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए भारतयी प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराये हैं।

जरुरी जानकारी | मैनकाइंड फार्मा ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए

नयी दिल्ली, 16 सितंबर दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए भारतयी प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराये हैं।

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ के तहत कंपनी के प्रवर्तक, मौजूदा निवेशकों और शेयरधारकों की 4,00,58,884 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

ओएफएस में रमेश जुनेजा और राजीव जुनेजा क्रमश: 37,05,443 और 35,05,149 शेयरों की बिक्री करेंगे जबकि शीतल अरोड़ा द्वारा 28,04,119 शेयरों की बिक्री की जाएगी।

इसके अलावा केयर्नहिल सीआईपीईएफ द्वारा 1,74,05,559 शेयर, केयर्नहिल सीजीपीई द्वारा 26,23,863 इक्विटी शेयर, बेज लिमिटेड द्वारा 99,64,711 शेयर और लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट द्वारा 50,000 शेयरों की बिक्री की जाएगी।

कंपनी को प्रस्ताव से कोई आय प्राप्त नहीं होगी। दस्तावेजों के अनुसार सभी आय बिक्री करने वाले शेयरधारकों को मिलेगी।

कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).