देश की खबरें | बीडब्ल्यूएफ की साल की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी चुनी गई मनीषा, प्रणय और भगत चूके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युवा भारतीय खिलाड़ी मनीषा रामदास को मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिये विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी चुना गया।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर युवा भारतीय खिलाड़ी मनीषा रामदास को मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन के लिये विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी चुना गया।

बीडब्ल्यूएफ ने सोमवार को 17 वर्षीय मनीषा को विजेता घोषित किया। मनीषा ने विश्व चैंपियनशिप के एसयू5 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2022 में कुल मिलाकर 11 स्वर्ण और पांच कांस्य पदक जीते।

इस वर्ग में अन्य दावेदारों में भारत की नित्या श्री सुमति और मानसी जोशी, सेरिना सातोमी, गिउलियाना पोवेदा फ्लोरेंस और पिलार जौरगुई शामिल थीं।

पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और थॉमस कप विजेता एचएस प्रणय हालांकि बीडब्ल्यूएफ पुरस्कारों की दौड़ में पिछड़ गए।

इस साल विश्व चैंपियनशिप में चौथी बार एकल स्वर्ण पदक जीतने वाले भगत को बीडब्ल्यूएफ के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी के वर्ग में नामित किया गया था लेकिन यह पुरस्कार डब्ल्यूएच2 वर्ग में विश्व चैंपियन और मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन डिकी काजिवारा को मिला जिन्होंने कुल 10 स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते।

काजिवारा और भगत के अलावा इस पुरस्कार के लिए चीह लीक होउ, लुकास माजुर, च्यु मान काई और चोई जुंगमैन नामित थे।

सक्षम बैडमिंटन खिलाड़ियों के पुरस्कार में ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन को पुरुष एकल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि झेंग सी वेई और हुआंग या किओंग को सर्वश्रेष्ठ जोड़ी का पुरस्कार मिला।

बीडब्ल्यूएफ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक रिपोर्ट में कहा कि एक्सेलसन ने एक नवंबर 2021 से 31 अक्टूबर 2022 की पात्रता अवधि के दौरान नौ खिताब जीते। उन्होंने इस दौरान दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप खिताब भी जीता।

साल की सर्वश्रेष्ठ महिला एकल खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची को चुना गया जिन्होंने नौ महीने के भीतर लगातार दो विश्व खिताब जीतने की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने ऑल इंग्लैंड और जापान ओपन का भी खिताब जीता।

इस वर्ग में अन्य दावेदार आन से यंग और ताई जू यिंग थे।

साल में सबसे अधिक सुधार करने वाले खिलाड़ी का पुरस्कार फजर अलफियान और मोहम्मद रियान अर्दियांतो की जोड़ी को मिला जिन्होंने 2022 में आठ फाइनल में जगह बनाई और चार खिताब जीते।

इंडोनेशिया की इस जोड़ी ने एचएस प्रणय तथा जियोंग ना यून और किम हे जियोंग की जोड़ी को पछाड़कर यह पुरस्कार अपने नाम किया।

जापान के 21 वर्षीय कोडाई नेरोका को एडी चूंग साल के ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग’ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। नेरोका ने 2022 में चार फाइनल में जगह बनाई और वियतनाम ओपन का खिताब जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\