देश की खबरें | मनीष, वैदेही ने फेनेस्टा ओपन का खिताब जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मनीष सुरेशकुमार और वैदेही चौधरी ने रविवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग का खिताब जीता।
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर मनीष सुरेशकुमार और वैदेही चौधरी ने रविवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग का खिताब जीता।
डीएलटीए परिसर में वैदेही और मनीष ने एकतरफा जीत दर्ज की।
वैदेही ने फ्रांस में साई समहिता को 6-2 6-0 से हराया।
साई समहिता के लिए यह निराशाजनक प्रदर्शन किया क्योंकि पूरे हफ्ते वह काफी अच्छी लय में थी।
वैदेही ने कहा, ‘‘यह मेरा पहला फेनेस्टा ओपन खिताब है और मैं बेहद खुश हूं।’’
पुरुष फाइनल में मनीष को भी दिग्विजय प्रताप सिंह के खिलाफ 6-2 6-3 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।
लड़कों के अंडर-18 फाइनल में डेनिम यादव ने अमन दाहिया को 7-6 (7/2) 6-4 से हराकर खिताब जीता।
दूसरी तरफ लड़कियों के अंडर-18 फाइनल में दूसरी वरीय मधुरिमा सावंत ने सुहिता मुरारी के खिलाफ 6-3 6-2 की आसान जीत दर्ज की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)