देश की खबरें | मनीष सिसोदिया कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

एक ट्वीट में 48 वर्षीय आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि वह पृथकवास में हैं।

यह भी पढ़े | Sudarshan TV ‘Bindas Bol’ Program: सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम ‘बिंदास बोल’ के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका.

उन्होंने ट्वीट में कहा, ''हल्के बुखार के बाद आज कोविड-19 जांच करायी, जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है। फिलहाल बुखार या अन्य कोई परेशानी नहीं है, मैं पूरी तरह ठीक हूँ। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।''

उन्होंने आज दिन में विधानसभा के एकदिवसीय सत्र में हिस्सा नहीं लिया था।

यह भी पढ़े | Centre Bans Export Of Onions: बढ़ती कीमतों के बीच प्याज के निर्यात पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन.

सूत्र ने बताया, '' वह रोजाना दिल्ली सचिवालय आ रहे थे और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे थे। अगले कुछ दिनों में उनकी भी जांच होगी।''

सूत्रों ने बताया कि सिसोदिया तिलक नगर और हरिनगर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पिछले कुछ दिनों में गए थे।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के आवास पर तैनात ज्यादातर कर्मचारियों की कोविड-19 जांच दिल्ली विधानसभा के अस्थायी जांच केंद्र में विशेष एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले की गई थी।

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया, '' माननीय उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

अरविंद केजरीवाल की सरकार में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले सिसोदिया दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले जून में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। बाद में वह स्वस्थ हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\