एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर के नए मुख्य सचिव ने कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के नवनियुक्त मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने सोमवार को इंफाल स्थित सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर के नए मुख्य सचिव ने कार्यभार संभाला

इंफाल, 21 जुलाई मणिपुर के नवनियुक्त मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने सोमवार को इंफाल स्थित सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गोयल ने पुराने सचिवालय भवन में आयोजित एक समारोह में निवर्तमान मुख्य सचिव प्रशांत कुमार सिंह से कार्यभार ग्रहण किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "मणिपुर सरकार के प्रशासनिक नेतृत्व में परिवर्तन हुआ है और निवर्तमान मुख्य सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने नवनियुक्त मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल को कार्यभार सौंप दिया है।"

वरिष्ठ अधिकारियों और विभाग प्रमुखों ने सिंह के कार्यकाल के दौरान उनकी समर्पित सेवा और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

गोयल 1991 बैच के अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश

(एजीएमयूटी) काडर के अधिकारी है।

नवनियुक्त मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल रविवार को इंफाल पहुंचे जहां आयुक्त (गृह) अशोक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

उन्हें 16 जुलाई को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा मणिपुर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).