देश की खबरें | मणिपुरी नागरिक संस्थाओं व छात्रों ने म्यांमा के ‘अवैध प्रवासियों’ पर रोक लगाने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुरी नागरिक संस्थाओं और छात्र संगठनों ने रविवार को यहां जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और मांग की कि सरकार राज्य में म्यांमा से ‘‘अवैध प्रवासियों’’ के आने पर रोक लगाए।
नयी दिल्ली, चार जून मणिपुरी नागरिक संस्थाओं और छात्र संगठनों ने रविवार को यहां जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और मांग की कि सरकार राज्य में म्यांमा से ‘‘अवैध प्रवासियों’’ के आने पर रोक लगाए।
नागरिक संस्थाओं और छात्र संगठनों के समूह मणिपुर कोऑर्डिनेटिंग कमेटी, दिल्ली द्वारा आयोजित रैली में राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले राज्य के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
कमेटी के सदस्य चान मेइती ने कहा कि रैली का आयोजन मणिपुर में शांति और राज्य में ‘‘विभाजनकारी ताकतों एवं बाहरी आक्रामकता’’ से राज्य के लोगों को हो रही परेशानी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए किया गया।
रैली में हिस्सा लेने वाले लोगों ने मांग की कि सरकार मणिपुर में म्यांमा से प्रवेश करने वाले ‘‘अवैध प्रवासियों’’ को रोके।
मणिपुर में थोईबल के एक मेडिकल छात्र जॉय ने कहा, ‘‘म्यांमा से अवैध प्रवासी मणिपुर में अशांति और हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। वे अफीम की खेती करते हैं जिससे पर्वतीय राज्य में वनों की कटाई हो रही है।’’
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सरकार को म्यांमा से आए कुकी ‘‘उग्रवादियों’’ की हिंसा पर भी लगाम लगाना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)