खेल की खबरें | मणिपुर मीराबाई चानू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राज्य पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

इंफाल, 26 जुलाई मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राज्य पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम भी देगी।

सिंह ने कहा कि 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली  इस  ओलंपियन के पास अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) का पद होगा।

उन्होंने कहा कि मणिपुर सरकार ने  जल्द ही राज्य में विश्व स्तरीय भारोत्तोलन अकादमी स्थापित करने का फैसला किया है।

सिंह ने कहा कि जुडोका एल सुशीला देवी को भी कांस्टेबल के पद से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के सभी प्रतिभागियों को 25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

चानू, सुशीला और दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम सहित मणिपुर के कम से कम पांच खिलाड़ी मौजूदा तोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\