देश की खबरें | मणिपुर हिंसा: एनआईए ने जिरीबाम में महिला की नृशंस हत्या में शामिल उग्रवादी को केरल से गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक प्रतिबंधित उग्रवादी समूह के एक उग्रवादी को केरल से गिरफ्तार किया है, जो पिछले साल मणिपुर के जिरीबाम जिले के एक गांव में एक महिला की नृशंस हत्या और घरों में लूटपाट में शामिल था। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

नयी दिल्ली, 19 मई राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक प्रतिबंधित उग्रवादी समूह के एक उग्रवादी को केरल से गिरफ्तार किया है, जो पिछले साल मणिपुर के जिरीबाम जिले के एक गांव में एक महिला की नृशंस हत्या और घरों में लूटपाट में शामिल था। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि राजकुमार मैपक्षना को केरल के कन्नूर जिले से गिरफ्तार किया गया और उसे कोच्चि स्थित एनआईए की एक विशेष अदालत ने इम्फाल एनआईए अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।

जांच एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जिरीबाम जिले का रहने वाला राजकुमार प्रतिबंधित उग्रवादी समूह पीपुल्स रिवॉल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (पीआरईपीएके) से जुड़ा है।

इसमें कहा गया है कि वह उस अपराध को अंजाम देने वालों में से एक था, जिसमें नवंबर 2024 में जैरावन गांव में एक महिला जोसंगकिम की हत्या कर दी गई थी और कई मकानों में आग लगा दी गई थी और लूटपाट की गई थी।

एनआईए ने पिछले सप्ताह इस मामले में दो अन्य आरोपी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया था, जो विभिन्न उग्रवादी संगठनों से थे।

बयान में कहा गया कि एजेंसी अपनी जांच जारी रखे हुए है तथा इस जघन्य अपराध के अन्य अपराधियों की तलाश कर रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, इकतीस वर्षीय आदिवासी महिला की उसकी 7 नवंबर को हत्या कर दी गई थी और उसे यातना दी गई थी तथा वह 99 प्रतिशत तक झुलस गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के शरीर के कई अंग गायब थे और रासायनिक विश्लेषण के लिए विसरा एकत्र नहीं किया जा सका।

मई 2023 से इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती और आसपास के पहाड़ों पर रहने वाले कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र ने इस साल 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Holi 2026 AI Photo Prompts: इस होली अपनी तस्वीरों को दें जादुई टच; इन 8 क्रिएटिव AI प्रॉम्प्ट्स के साथ बनाएं वायरल होने वाली फोटोज

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\