देश की खबरें | मणिपुर हिंसा: गुजरात के जनजातीय क्षेत्र में 23 जुलाई को बंद का आयोजन, कांग्रेस ने दिया समर्थन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जनजातीय क्षेत्र में रविवार को मणिपुर में जातीय हिंसा और महिलाओं के प्रति अत्याचार के विरोध में बंद का आयोजन किया जाएगा। एक जनजातीय नेता ने यह जानकारी दी।
अहमदाबाद, 22 जुलाई गुजरात के जनजातीय क्षेत्र में रविवार को मणिपुर में जातीय हिंसा और महिलाओं के प्रति अत्याचार के विरोध में बंद का आयोजन किया जाएगा। एक जनजातीय नेता ने यह जानकारी दी।
राज्य के विपक्षी दल कांग्रेस ने पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने में सत्ताधारी भाजपा सरकार की ‘विफलता’ के विरोध में बंद का समर्थन करने का फैसला किया है। कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
‘आदिवासी एकता मंच’ सहित कई जनजातीय संगठन गुजरात के जनजातीय बहुल जिलों में बंद का आह्वान करने के लिए एक साथ आए हैं।
हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने वाले जनजातीय नेता प्रफुल्ल वसावा ने कहा, ‘‘मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अत्याचार, मध्य प्रदेश में पेशाब की घटना और गुजरात में जनाजातियों पर अत्याचार के विरोध में जनजातीय समुदाय के आह्वान पर रविवार को गुजरात के आदिवासी इलाके में बंद रखा जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि बंद का आह्वान किसी एक संगठन या राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं बल्कि विभिन्न जनजातीय और अन्य सामाजिक-राजनीतिक संगठनों की सहमति से किया गया है।
गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, ‘‘मणिपुर पर केंद्र सरकार के रुख के विरोध में कई जनजातीय संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कांग्रेस से बंद को समर्थन देने का अनुरोध किया और पार्टी ने इसका पूरा समर्थन करने का फैसला किया है। मणिपुर के हालात के लिए भाजपा जिम्मेदार है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)