देश की खबरें | मणिपुर वीडियो: महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना को लेकर शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि दुनिया को झकझोर देने वाली इस घटना पर यह ‘घड़ियाली आंसू बहा रही है।’

श्रीनगर, 21 जुलाई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना को लेकर शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि दुनिया को झकझोर देने वाली इस घटना पर यह ‘घड़ियाली आंसू बहा रही है।’

उन्होंने बलात्कार के मामले में दोषी करार दिये गए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 30 दिन का पैरोल मिलने और पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर भी भाजपा पर हमला किया।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘दुनिया को झकझोर देने वाली घटना पर भाजपा द्वारा घड़ियाली आंसू बहाए जाने के ठीक बाद, महिला पहलवानों का बेजा फायदा उठाने वाले एक व्यक्ति को जमानत दे दी गई। स्वयंभू बाबा होने का ढोंग करने वाले एक अन्य बलात्कारी को पैरोल पर छोड़ दिया गया। सत्तारूढ़ दल का संदेश एकदम साफ है... ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’... भाजपा के राजनीतिक हितों को सुनिश्चित करने वाले यौन उत्पीड़कों के खिलाफ लड़ाई में मायने नहीं रखता है।’’

दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप में बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। इसी दिन, गुरमीत राम रहीम इस साल दूसरी बार 30 दिनों के पैरोल पर हरियाणा के रोहतक जिला स्थित सुनरिया जेल से बाहर आया।

गुरमीत अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है।

इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर में जो कुछ हो रहा है, वह भाजपा के लिए निराधार मुद्दा है।’’

संसद का मानसून सत्र शुरु होने से पहले बृहस्पतिवार को घोष ने कहा था कि ‘‘संसद सत्र जब भी शुरु होने वाला होता है वे (विपक्षी दल) सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए आधारहीन मुद्दे उठाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\