एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर: ग्राम प्रधान पर हमले के बाद आदिवासी समुदायों के बीच तनाव बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में शनिवार को दो जनजातीय समुदायों के बीच तब तनाव पैदा हो गया, जब भूमि विवाद को लेकर संदिग्ध उग्रवादियों ने एक ग्राम प्रधान पर कथित तौर पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर: ग्राम प्रधान पर हमले के बाद आदिवासी समुदायों के बीच तनाव बढ़ा

इम्फाल, पांच अप्रैल मणिपुर में शनिवार को दो जनजातीय समुदायों के बीच तब तनाव पैदा हो गया, जब भूमि विवाद को लेकर संदिग्ध उग्रवादियों ने एक ग्राम प्रधान पर कथित तौर पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना अपराह्न लगभग 12.15 बजे हुई जब कई हथियारबंद उग्रवादी कांगपोकपी जिले के कोंसाखुल गांव में घुस आए और गांव के प्रधान ऐमसन अबोनमई समेत कई निवासियों पर हमला कर दिया।

नगा बहुल कोंसाखुल के निवासियों ने दावा किया कि कथित तौर पर कुकी समुदाय से संबंधित ये उग्रवादी पड़ोसी हराओथेल गांव के थे।

अधिकारियों ने बताया कि अबोनमई को इंफाल के सरकारी रिम्स में ले जाया गया, जबकि आठ अन्य घायल ग्रामीणों का खुरखुल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर हैं।

परिषद के उपाध्यक्ष अथुआन गंगमेई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कुकी नेताओं से अपील करते हैं कि वे भविष्य में ऐसी घटनाओं को नहीं होने दें। ऐसी घटनाओं से पहाड़ी इलाकों में अशांति फैलने की आशंका है, ऐसे समय में जब राज्य में कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष पहले से ही जारी है।’’

दूसरी ओर, पुलिस ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहाड़ी गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).