एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर पुलिस ने महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर पुलिस ने चार मई को राज्य के कांगपोकपी जिले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर पुलिस ने महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया

इंफाल, 22 जुलाई मणिपुर पुलिस ने चार मई को राज्य के कांगपोकपी जिले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति एक किशोर है।

पुलिस ने बुधवार को भयावह घटना का 26 सेकेंड का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को ही तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पांचवें आरोपी 19 वर्षीय युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

जिन दो महिलाओं के साथ यह शर्मनाक घटना हुई, उनमें से एक भारतीय सेना के पूर्व जवान की पत्नी है, जिसने असम रेजिमेंट में सूबेदार के रूप में सेवाएं दी थीं और करगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की बहुसंख्यक मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि नगा और कुकी समेत आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है, जो पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).