एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर: इम्फाल पश्चिम जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में इम्फाल पश्चिम जिले के नाओरेमथोंग इलाके में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर: इम्फाल पश्चिम जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

इम्फाल, 19 मई मणिपुर में इम्फाल पश्चिम जिले के नाओरेमथोंग इलाके में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात हमलवारों ने पीड़ितों के किराए के मकान के बाहर शनिवार रात करीब आठ बजे गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में मारे गए व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय श्रीराम हंगसदा के रूप में हुई है। वह झारखंड का निवासी था।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को इम्फाल स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उसने बताया कि पुलिस हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).