देश की खबरें | मणिपुर: भीड़ ने झड़प के बाद आईआरबी जवान के मकान में आग लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के थौबल जिले में भीड़ ने इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के एक जवान के मकान में आग लगा दी जिसने शस्त्रागार से हथियार लूटने के दंगाइयों के प्रयासों को विफल कर दिया था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, पांच जुलाई मणिपुर के थौबल जिले में भीड़ ने इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के एक जवान के मकान में आग लगा दी जिसने शस्त्रागार से हथियार लूटने के दंगाइयों के प्रयासों को विफल कर दिया था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार रात को सामाराम में हुई। इससे पहले 700-800 लोगों की भीड़ ने चार किलोमीटर दूर वांगबल में आईआरबी के शिविर से हथियार लूटने की कोशिश की थी, जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़प में 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान रोनाल्डो के रूप में की गई है।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जवान ने अपना कर्तव्य बखूबी निभाया और दंगाइयों को पुलिस हथियार भंडार लूटने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि जवान शस्त्रागार की सुरक्षा करने वाली आईआरबी इकाई का हिस्सा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की एक संयुक्त टीम ने बुधवार को कांगपोकपी, इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों में चार बंकरों को नष्ट कर दिया।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर लुआंगशांगोल/फैलेंग क्षेत्र में दिन में अज्ञात बंदूकधारियों के समूहों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और पहले आंसू गैस के गोलों एवं रबड़ की गोलियों का इस्तेमाल किया, लेकिन हथियारबंद भीड़ ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि भीड़ ने शिविर तक आने वाली सड़कों को भी कई स्थानों पर बाधित कर दिया था, ताकि अतिरिक्त बलों को पहुंचने से रोका जा सके, लेकिन बल शिविर तक पहुंच गए।

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ने शिविर आ रहे असम राइफल्स के एक दल पर भी हमला किया। उन्होंने बताया कि भीड़ ने असम राइफल्स के कर्मियों पर गोलीबारी की और उनके वाहन को आग लगा दी। गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जवान के पैर में गोली लगी है।

अधिकारियों ने बताया कि झड़प में रोनाल्डो नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसे पहले थौबल जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे इंफाल स्थित अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन इंफाल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि झड़प में 10 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से छह घायलों को इंफाल में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें