देश की खबरें | मणिपुर: शहीद बीएसएफ कांस्टेबल के भाई को मिली पुलिस में नौकरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर की ‘गवर्नर-इन-काउंसिल’ ने दिवंगत बीएसएफ कांस्टेबल दीपक चिंगखम के छोटे भाई चिंगखम नाओबा सिंह को सहायक उपनिरीक्षक (सिविल पुलिस) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। राज्य के गृह विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
इंफाल, 11 जुलाई मणिपुर की ‘गवर्नर-इन-काउंसिल’ ने दिवंगत बीएसएफ कांस्टेबल दीपक चिंगखम के छोटे भाई चिंगखम नाओबा सिंह को सहायक उपनिरीक्षक (सिविल पुलिस) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। राज्य के गृह विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
सीमा सुरक्षा बल की सातवीं बटालियन में कार्यरत कांस्टेबल दीपक चिंगखम (25) दस मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी बलों द्वारा अकारण सीमा पार से की गई गोलीबारी में शहीद हो गए थे।
बयान में कहा गया, ‘‘शहादत के बाद, शोकसंतप्त पिता ने राज्यपाल से अपने छोटे बेटे चिंगखाम नाओबा सिंह के लिए राज्य सरकार के तहत उपयुक्त सरकारी नौकरी का अनुरोध किया था।’’
इसमें कहा गया, ‘‘परिवार ने मणिपुर के भीतर बीएसएफ द्वारा दी गई नौकरी के अवसर को छोड़ने का फैसला किया ताकि नाओबा इस कठिनाई के समय में परिवार के करीब रह सकें।’’
बयान में कहा गया कि ‘गवर्नर-इन-काउंसिल’ ने उचित विचार के बाद, राष्ट्रीय सेवा में शहादत से जुड़े मामले की असाधारण प्रकृति और राष्ट्रीय नायकों के परिवारों का समर्थन करने के लिए मानवीय दायित्व के आधार पर परिवार के अनुरोध को उचित पाया।
इसमें कहा गया कि ‘गवर्नर-इन-काउंसिल’ ने 15 मई को दीपक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की बढ़ी हुई अनुग्रह राशि को मंजूरी दे दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

