देश की खबरें | मणिपुर: कुकी-जो समुदाय के 12 मृतकों का अंतिम संस्कार पांच दिसंबर को चुराचांदपुर में किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के जिरीबाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 लोगों सहित कुकी-जो समुदाय के 12 मृतकों का अंतिम संस्कार पांच दिसंबर को चुराचांदपुर जिले में किया जाएगा। समुदाय के एक प्रमुख संगठन ने यह जानकारी दी।

चुराचांदपुर, एक दिसंबर मणिपुर के जिरीबाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारे गए 10 लोगों सहित कुकी-जो समुदाय के 12 मृतकों का अंतिम संस्कार पांच दिसंबर को चुराचांदपुर जिले में किया जाएगा। समुदाय के एक प्रमुख संगठन ने यह जानकारी दी।

‘इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (आईटीएलएफ) ने शनिवार को आपात बैठक की जिसके बाद यह घोषणा की गई।

इससे पहले, आईटीएलएफ ने निर्णय लिया था कि कुकी-जो युवकों का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा जब तक कि उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके परिवारों को नहीं सौंप दी जाती।

आईटीएलएफ ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट की फोरेंसिक और कानूनी विशेषज्ञों द्वारा एक साथ जांच की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट संतोषजनक है।”

हालांकि, संगठन ने कहा कि वह मृतक लोगों से संबंधित कानूनी मामलों को आगे बढ़ाता रहेगा।

इसने कहा , “हमारे 12 शहीदों को पांच दिसंबर 2024 को अत्यंत सम्मान और आदर के साथ दफन किया जाएगा। शोकसभा तुइबुओंग के ‘पीस ग्राउंड’ में होगी।”

आईटीएलएफ ने यह भी निर्णय लिया कि दफन के दिन एक विशाल मौन रैली का आयोजन किया जाएगा।

आईटीएलएफ सचिव मुआन तोम्बिंग ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “12 मृतकों में से 10 सीआरपीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए। अन्य दो कुकी युवकों को मेइती उग्रवादियों ने उस समय मार डाला, जब वे अपने परिवारों से मिलने गए थे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी