देश की खबरें | मणिपुर भूस्खलन : असम निवासी मृतकों की संख्या बढ़ कर 15 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के नोनी जिले में पिछले महीने हुये भूस्खलन की घटना में दो और शवों के बरामद होने के बाद हादसे में मरने वाले असम के लोगों की संख्या बढ़ कर 15 हो गयी है । एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

मोरीगांव, 12 जुलाई मणिपुर के नोनी जिले में पिछले महीने हुये भूस्खलन की घटना में दो और शवों के बरामद होने के बाद हादसे में मरने वाले असम के लोगों की संख्या बढ़ कर 15 हो गयी है । एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि असम के छह अन्य लोग अब भी लापता हैं ।

उन्होंने बताया कि मोरीगांव जिले के दो व्यक्तियों के शव सोमवार को मलबे के नीचे से निकाले गए, जो भूस्खलन के समय तुपुल रेलवे यार्ड निर्माण स्थल पर श्रमिक के रूप में काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘शव सड़ी गली हालत में हैं और मणिपुर सरकार ने अब तक इस बात का फैसला नहीं किया है कि इन शवों को यहां भेजा जायेगा या नहीं ।’’

उन्होंने बताया कि जिले के चार और लोग अब भी लापता हैं ।

रेलवे यार्ड के निर्माण में काम के दौरान 30 जून की रात भीषण भूस्खलन हुआ था ।

गौरतलब है कि इसके बाद मलबे में से पांच लोगों को जिंदा निकाला गया था और उन्हें मोरीगांव स्थित उनके गांवों को भेज दिया गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\