देश की खबरें | मणिपुर को आज भी प्रधानमंत्री का इंतजार है : कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉरीशस यात्रा को लेकर मंगलवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पास बार-बार विदेश यात्रा का समय है, जबकि मणिपुर के लोग अब भी उनकी यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।
नयी दिल्ली, 11 मार्च कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉरीशस यात्रा को लेकर मंगलवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पास बार-बार विदेश यात्रा का समय है, जबकि मणिपुर के लोग अब भी उनकी यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री का लगभग दो साल से मणिपुर का दौरा नहीं करना वास्तव में राज्य के लोगों का अपमान है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अभी मॉरीशस के लिए रवाना हुए हैं। लेकिन मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।’’
उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोग प्रधानमंत्री की यात्रा का इंतजार कर रहे हैं।
रमेश ने दावा किया कि प्रधानमंत्री का मणिपुर नहीं जाना राज्य के लोगों का अपमान है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे। इस दौरान वह देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे।
मोदी की यह यात्रा मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के निमंत्रण पर हो रही है। यात्रा के दौरान दोनों देश दक्षता विकास, व्यापार और सीमा पार वित्तीय अपराधों से निपटने के क्षेत्रों में सहयोग के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

