देश की खबरें | मणिपुर सरकार ने हिंसा प्रभावित छह जिलों में शांति बनाए रखने के लिए असम राइफल्स की मदद मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर सरकार ने राज्य के हिंसा प्रभावित छह जिलों में शांति कायम रखने और जनता का विश्वास बहाल करने के लिए असम राइफल्स से मदद मांगी है।

इंफाल, 29 फरवरी मणिपुर सरकार ने राज्य के हिंसा प्रभावित छह जिलों में शांति कायम रखने और जनता का विश्वास बहाल करने के लिए असम राइफल्स से मदद मांगी है।

इंफाल पश्चिम के जिला मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को कानून व्यवस्था के उल्लंघन की खबरों, खासतौर पर भीड़ हिंसा की घटनाओं का उल्लेख किया।

आदेश में कहा गया, ‘‘हालात जिला प्रशासन और पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो गए हैं।’’

इसमें कहा गया है कि जिले के विभिन्न हिस्सों में 29 फरवरी से पांच मार्च तक असम राइफल्स की सेवाएं मांगी गई हैं।

इससे पहले बुधवार रात को इंफाल पश्चिम में हजारों महिलाओं ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार और कुकी उग्रवादी समूहों के बीच ‘अभियानों का निलंबन’ (एसओओ) समझौते को समाप्त करने की मांग की।

करीब 200 हथियारबंद लोगों ने 27 फरवरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम अमित सिंह के वांगखेई स्थित आवास में गोली चलाईं और तोड़फोड़ की थी। उन्होंने इसके बाद सिंह को अपहृत कर लिया और सुरक्षा बलों ने उनकी रिहाई कराई।

अधिकारियों ने कहा कि बिगड़ते हालात के मद्देनजर बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जैसे अन्य जिलों ने भी शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए असम राइफल्स की तैनाती की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर