देश की खबरें | मणिपुर सरकार मादक पदार्थ गिरोहों के खिलाफ है, न कि कुकी के : मुख्यमंत्री बीरेन सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में चल रहे मादक पदार्थ गिरोहों के खिलाफ है, न कि कुकी समुदाय के। इस समुदाय के सदस्यों पर अतीत में कुछ वर्गों द्वारा नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।

इंफाल, 26 जुलाई मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में चल रहे मादक पदार्थ गिरोहों के खिलाफ है, न कि कुकी समुदाय के। इस समुदाय के सदस्यों पर अतीत में कुछ वर्गों द्वारा नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।

सिंह ने मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा से दूसरे राज्य के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप न करने को कहा। जोरमथांगा ने जो-कुकी लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए मंगलवार को आइजोल में आयोजित एक रैली में हिस्सा लिया था।

यूरोपीय संसद द्वारा पारित प्रस्ताव की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां के लोगों को जमीनी सच्चाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यूरोपीय संसद ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि मणिपुर में सांप्रदायिक संकट है।

यहां करगिल विजय दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘तनाव तब शुरू हुआ जब राज्य सरकार ने मादक पदार्थ के धंधे में लगे गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की... मणिपुर सरकार राज्य में रहने वाले कुकी समुदाय के खिलाफ नहीं है।’’

कुकी समुदाय के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों ने मुख्यमंत्री पर उनके समुदाय के हित के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है।

सिंह ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में होने वाली सभी घटनाओं पर नजर रख रही है। उन्होंने उनलोगों को चेतावनी भी दी, जो ‘‘मणिपुर की अखंडता को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी धमकी के आगे नहीं झुकेगी। उन्होंने कहा कि लड़ाई सरकार और ‘‘उन तत्वों के बीच है, जो राज्य में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व’’ को नष्ट करना चाहते हैं।

सिंह ने आइजोल की रैली में उनके प्रति अपशब्द कहे जाने को ‘‘असभ्य’’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मिजोरम के मुख्यमंत्री से दूसरे राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने की अपील करता हूं।’’

यूरोपीय संसद ने 13 जुलाई को एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें भारतीय अधिकारियों से मणिपुर में हिंसा को रोकने और धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए सभी उपाय करने की अपील की गई थी।

सिंह ने दोहराया कि राज्य सरकार अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अलग प्रशासन की मांग को भी खारिज कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू