देश की खबरें | मणिपुर: इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर की इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ और ज्यादातर इलाकों से पानी घटने लगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इंफाल, सात जुलाई मणिपुर की इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ और ज्यादातर इलाकों से पानी घटने लगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इरिल और कोंगबा समेत सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया।
उन्होंने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के सिंगजामेई और कोंगबा इरोंग में तटबंधों में आई दरारों को भी ठीक कर दिया गया है।
हालांकि, कुछ निचले इलाके अब भी पानी में डूबे हुए हैं। कुछ इलाकों में धान के खेत भी जलमग्न हैं।
इंफाल पश्चिम जिले में सिंगजामेई सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पेयजल संकट एक बड़ा मुद्दा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

